पश्चिम बंगाल: नगर निकायों में भर्ती में अनियमितता मामले में सीबीआई ने कई ठिकानों पर छापे मारे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 07 Jun 2023 01:20 PM
पश्चिम बंगाल: नगर निकायों में भर्ती में अनियमितता मामले में सीबीआई ने कई ठिकानों पर छापे मारे
ऑडियो सुनें

कोलकाता: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में नगर निकायों में भर्ती में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले की अपनी जांच के सिलसिले में बुधवार को राज्य में कई ठिकानों पर छापे मारे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बुधवार सुबह साउथ दम, पानीहाटी, कांचरापाड़ा, चिनसुराह और दमदम सहित 14 नगरपालिकाओं में कई ठिकानों पर तलाशी ली।

अधिकारी के मुताबिक, सीबीआई टीम ने सॉल्ट लेक इलाके में राज्य शहरी विकास विभाग के दफ्तर पर भी छापा मारा। उन्होंने बताया कि इन नगर निकायों में कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए रिश्वत लिए जाने के आरोप लगे थे, जिसकी जांच के सिलसिले में यह छापेमारी की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav