रेलवे ने दो इंजनों का नाम महाराष्ट्र के युद्ध नायकों के नाम पर रखा

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 06 Mar 2025 03:24 PM
रेलवे ने दो इंजनों का नाम महाराष्ट्र के युद्ध नायकों के नाम पर रखा
ऑडियो सुनें

मुंबई: मध्य रेलवे ने रेलवे विद्युतीकरण के शताब्दी वर्ष के अवसर पर महाराष्ट्र के दो प्रतिष्ठित जीवित युद्ध नायकों के सम्मान में दो इंजनों का नामकरण उनके नाम पर किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। शौर्य चक्र विजेता सुबेदार मेजर शिवाजी कृष्ण घाडगे और अशोक चक्र से सम्मानित मेजर जनरल साइरस ए. पीठावाला के नाम वाले इंजनों का बुधवार को मध्य रेलवे के भुसावल मंडल के देवलाली स्टेशन पर अनावरण किया गया और उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मध्य रेलवे ने एक विज्ञप्ति में कहा, ह्लये इंजन भारत के योद्धाओं के लिए एक स्थायी सम्मान के रूप में खड़े हैं, जो उनकी सेवा के लिए राष्ट्र की कृतज्ञता का प्रतीक हैं।ह्व इस समारोह की अध्यक्षता भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट जनरल नवनीत ंिसह सरना ने की।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि सूबेदार मेजर शिवाजी कृष्ण घाडगे ने 17 मई 2001 को जम्मू-कश्मीर में एक साहसिक हमले का नेतृत्व करते हुए पांच आतंकवादियों को मार गिराया था, जबकि मेजर जनरल साइरस ए. पीठावाला ने गोली लगने के बावजूद 6 जुलाई, 1981 को मणिपुर में एक शीर्ष उग्रवादी को ंिजदा पकड़ लिया था।

सरना ने कार्यक्रम में कहा, ह्लसूबेदार मेजर घाडगे और मेजर जनरल पीठावाला के नाम पर इन इंजनों का नाम रखकर भारतीय रेलवे ने यह सुनिश्चित किया है कि उनकी वीरता की कहानियों का सम्मान जारी रहे और आने वाली पीढि़यों को प्रेरणा मिले। अधिकारियों ने बताया कि सर्मिपत इंजनों – डब्ल्यूएजी-9 एचसी प्रकार – का उपयोग आम तौर पर मालगाड़ियों के लिए किया जाता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital