राजस्थान में शीतलहर के बीच कई जगह बारिश…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 10 Jan 2024 02:48 PM
राजस्थान में शीतलहर के बीच कई जगह बारिश…

ऑडियो सुनें

जयपुर: राजस्थान में जारी शीतलहर के बीच कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम केंद्र के प्रवक्ता के अनुसार राज्य में कुछ स्थानों पर घना कोहरा और ‘‘शीत दिवस’’ दर्ज किया गया है।
बीते चौबीस घंटे में धौलपुर में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

इस दौरान सीकर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा फलौदी में 4.6 डिग्री, बीकानेर और जैसलमेर में पांच-पांच डिग्री, सिरोही में 5.3 डिग्री, अजमेर, पिलानी, करौली और फतेहपुर में 6.2 डिग्री और एरनपुरा रोड में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में इस दौरान न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav