रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर भारत सरकार द्वारा लंबित देनदारियों की ओर ध्यान आकर्षित किया। इस पत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा है कि वर्तमान स्थिति में भारत सरकार/भारतीय खाद्य निगम के स्तर पर राज्य की एजेन्सियों की लम्बित देनदारियां लगभग 6,000 करोड़ रूपये की हो चुकी हैं।
मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है कि केंद्रीय पूल में राज्य सरकार की ओर से जमा चावल के बाद बचे शेष धान के निराकरण में भी राज्य सरकार को बड़ी हानि उठानी पड़ती है, जिसकी भरपाई भारत सरकार द्वारा नहीं की जाती है। इससे राज्य सरकार को अतिरिक्त आर्थिक भार वहन करना पड़ता है।
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध करते हुए इस पत्र में कहा है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का कष्ट करें कि वे राज्य की एजेन्सियों की लम्बे समय से लम्बित समस्त देनदारियों की समय-सीमा निर्धारित कर निराकरण करें तथा राज्य के विधिक क्लेम की राशि शीघ्र राज्य सरकार को अन्तरित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।
रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर मांगे छत्तीसगढ़ के बकाया 6000 करोड़ रुपए
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 26 Aug 2023 07:00 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 आज का राशिफल 25 नवंबर 2026: बुधवार को किन राशियों पर बरसेगी गणेश जी की कृपा, जानिए अपना भाग्य
- 2 VIDEO जितने छक्के आज तक कोई टीम नहीं मार सकी, उससे ज्यादा आज अकेले वैभव सूर्यवंशी ने मार दिए, देखिए 28 छक्कों वाला वीडियो
- 3 Life Without Sun 65 दिनों तक अंधेरा… कल से ना कोई सुबह, ना कोई दोपहर! दुनिया के एक शहर को देखिए इस वीडियो के साथ
- 4 VIDEO लेजर शो और 11 लाख दीपों से जगमगाई काशी, देव दीपावली पर 84 घाटों का दिव्य नजारा
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news