रायपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया सोने के जेवरात एवं बिस्किट जप्त…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 28 Oct 2023 11:31 AM
रायपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया सोने के जेवरात एवं बिस्किट जप्त…
ऑडियो सुनें

रायपुर: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखने के साथ ही आदर्श आचार संहिता के परिपालन में पुलिस महानिरीक्षक रेंज जिला रायपुर श्री आर.एल.डांगी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारियों सहित पुलिस बलों द्वारा जिला के समस्त थाना क्षेत्रों में फिक्स चेकिंग पाईंट लगाने के साथ ही पैदल पेट्रोलिंग कर आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए समस्त प्रकार के वाहनों में अवैध रूप से शराब परिवहन, चुनाव से संबंधित अन्य सामग्री सहित अन्य संदिग्ध वस्तुओं की सघन चेकिंग करने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखकर लगातार चेकिंग की जा रहीं है।

इसी तारतम्य में दिनांक 27.10.2023 को थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत बढ़ईपारा स्थित आरा मील के पास एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पैदल पेट्रोलिंग करने के साथ दोपहिया/चारपहिया वाहनों की चेकिंग की जा रहीं थी। इसी दौरान एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी/04/एच पी/5211 में सवार एक व्यक्ति कार्टून में कुछ सामान लेकर जा रहा था, जिसे टीम के सदस्यो द्वारा रोकवाकर कार्टून को चेक किया गया।

कार्टून को चेक करने पर उसमें सोने के जेवरात एवं सोने का बिस्किट रखा होना पाया गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम वरूण गोयल निवासी गुढ़ियारी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा सोने के जेवरात एवं सोने की बिस्किट के संबंध में पूछताछ करने एवं वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा सोने के जेवरात एवं सोने की बिस्किट के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा वरूण गोयल के पास रखें सोने के जेवरात एवं सोने की बिस्किट वजनी 589 ग्राम कीमती लगभग 36,81,250/- रूपये को धारा 102 जा.फौ. के तहत थाना आजाद चौक मे जप्त किया गया।

व्यक्ति का नाम – वरूण गोयल पिता कमल किशोर गोयल उम्र 35 साल निवासी गली नं. 02 महेश कॉलोनी थाना गुढ़ियारी रायपुर।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav