राजस्थान पुलिस ने दो दिन में 30 करोड़ की हेरोइन जब्त की, महिला सहित चार तस्करों को पकड़ा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 10 Jun 2024 10:15 PM
राजस्थान पुलिस ने दो दिन में 30 करोड़ की हेरोइन जब्त की, महिला सहित चार तस्करों को पकड़ा
ऑडियो सुनें

जयपुर. राजस्थान के अनूपगढ. जिले में विशेष अभियान समूह (एसओजी) और स्थानीय थाना पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में दो दिन में छह किलोग्राम हेरोइन जब्त की है और एक महिला सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

अनूपगढ. के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना आधार पर सोमवार को समेजा कोठी थाना क्षेत्र के एक घर में दबिश देकर परमजीत कौर ऊर्फ पम्मी को तीन किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है.
उन्होंने बताया कि महिला से प्रारंभिक पूछताछ से पता चला कि पाकिस्तान में बैठे तस्करों द्वारा ड्रोन के जरिए हेरोइन को सीमा पर गिराया गया था और स्थानीय तस्करों को इस मादक पदार्थ पंजाब भेजना था. उन्होंने बताया कि बरामद हेरोइन की बाजार में कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है.

चौधरी ने बताया कि इससे पहले, रविवार को नाकेबंदी के दौरान गांव 79 एनपी में कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सवार दलवीर सिंह (35), नरेश कुमार मेघवाल (35) को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से तीन किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई. उन्होंने बताया कि इस अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन) को लेने पंजाब से आये आरोपी गुरकरण सिंह बाजीगर (23) को भी गिरफ्तार किया गया है और उसका वाहन भी जब्त कर लिया है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद हेरोइन की बाजार कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि हेरोइन पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए गिराई गई थी जिसके बाद तस्कर इसे पंजाब भेजने वाले थे. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu