रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामला: NIA ने मुख्य आरोपी और सह-षड्यंत्रकारी की पहचान की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 05 Apr 2024 09:21 PM
रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामला: NIA ने मुख्य आरोपी और सह-षड्यंत्रकारी की पहचान की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने एक मार्च को बेंगलुरु के एक कैफे में हुए विस्फोट के मामले में मुख्य आरोपी के रूप में मुसाविर हुसैन शाजिब और सह-षड्यंत्रकारी के रूप में अब्दुल मतीन ताहा की पहचान की है. एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि फरार आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयासों के तहत, एनआईए ने कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 18 स्थानों पर तलाशी ली है.

रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में, एनआईए ने आईईडी (एक विस्फोटक पदार्थ) के जरिये धमाके को अंजाम देने के आरोपी व्यक्ति की पहचान मुसाविर हुसैन शाजिब और सह-षड्यंत्रकारी की पहचान अब्दुल मतीन ताहा के रूप में की है. दोनों कर्नाटक के शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली के निवासी हैं. बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड में आईटीपीएल रोड पर स्थित कैफे में हुए धमाके में कई लोग घायल हो गए थे.

इसके पहले, जांच के तहत चिक्कमगलुरु के खालसा निवासी मुजम्मिल शरीफ को 26 मार्च को गिरफ्तार किया गया था, जिसने मुख्य आरोपी को रसद सहायता प्रदान की थी. प्रवक्ता ने कहा कि शरीफ से पुलिस हिरासत में पूछताछ की गई थी. एजेंसी ने 29 मार्च को प्रत्येक फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने पर 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu