’रायपुर में ‘रंग तरंग’ का आयोजन: छत्तीसगढ़ के लोक वाद्ययंत्रों की ध्वनि से गूंजेगा मुक्ताकाश मंच

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 27 Aug 2024 10:39 PM
’रायपुर में ‘रंग तरंग’ का आयोजन: छत्तीसगढ़ के लोक वाद्ययंत्रों की ध्वनि से गूंजेगा मुक्ताकाश मंच
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ के लोक पारम्परिक वाद्ययंत्रों और विभिन्न वाद्ययंत्रों की सुरमयी प्रस्तुतियों से सजी ‘रंग तरंग’ का आयोजन रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में 29 से 31 अगस्त को होने जा रहा है. इस तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति विभाग द्वारा किया जा रहा है. यह आयोजन मुक्ताकाश मंच पर प्रतिदिन संध्या 7 बजे से प्रारंभ होगा.

छत्तीसगढ़ के समृद्ध लोकसंगीत और वाद्ययंत्रों की प्रस्तुति के लिए ‘रंग तरंग’ एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा. संस्कृति विभाग के चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत इच्छुक कलाकार और संस्थाएं 28 अगस्त 2024 तक अपना प्रस्ताव संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा, सेक्टर 27, नवा रायपुर में जमा कर सकते हैं. सांस्कृतिक धरोहर और कला को बढ़ावा देने के इस प्रयास से रायपुर का मुक्ताकाश मंच छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंगों से सराबोर हो जाएगा.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu