मुंबई के खिलाफ मैच में आरसीबी के तेज गेंदबाज टॉप्ले का कंधा हुआ चोटिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 03 Apr 2023 07:45 PM
मुंबई के खिलाफ मैच में आरसीबी के तेज गेंदबाज टॉप्ले का कंधा हुआ चोटिल
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. खिलाडियों के चोटिल होने की समस्या का सामना कर ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को तेज गेंदबाज रीस टॉप्ले के दाहिना कंधे में चोट से रविवार को एक और झटका लगा. मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान टॉप्ले का कंधा खिसक (डिसलोकेट) गया. आरसीबी के मुख्य कोच माइक हेसन ने कहा कि इंग्लैंड के इस खिलाड़ी की चोट की गंभीरता का पता स्कैन के नतीजे आने के बाद चलेगा.

हेसन ने रविवार को टीम की जीत के बाद आरसीबी के यूट्यूब चैनल को बताया, ‘‘ दुर्भाग्य से उसका घुटना जमीन में फंस गया और वह अपने कंधे के बल गिर गया, जिससे उसका कंधा खिसक गया. टीम के चिकित्सक ने हालांकि उसी समय उपचार कर कंधे को उसकी जगह पर कर दिया.’’ कोच ने कहा, ‘‘ वह फिलहाल स्कैन कराने के लिए गए हुए हैं. हमें उम्मीद है कि शुरुआती रिपोर्ट ंिचताजनक नहीं होगी और वह हमारे साथ बना रहेगा. अगर ऐसा नहीं हुआ तो हमें फिर कुछ और योजना बनानी होगी. उम्मीद है कि वह ठीक होगा.
आरसीबी ने अपने घरेलू मैदान पर रविवार को मुंबई इंडियंस पर आठ विकेट की जीत के साथ सत्र का शानदार आगाज किया.

टॉप्ले अगर लंबी अवधि के लिए टीम से बाहर होते है तो वह दाएं हाथ के बल्लेबाज रजत पाटीदार और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की तरह चोटिल खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जायेंगे. पाटीदार एड़ी की चोट से जूझ रहे है और आईपीएल के कम से कम पहले भाग में नहीं खेल पाएंगे, हेजलवुड के पहले सात मैचों में खेलने की संभावना नहीं है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu