ईसा मसीह की शिक्षाओं को याद रखें, मानवता के लिए काम करें: नड्डा

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार को लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और ईसा मसीह के उपदेशों से प्रेरणा लेते हुए ‘मानवता की भलाई’ के लिए मिलकर काम करने की अपील की. केंद्रीय मंत्री ने यहां सिविल लाइंस स्थित ‘क्रिश्चियन हायर सेकेंडरी स्कूल’ में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के तहत पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं.

भाजपा अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से और भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में मैं यह कह सकता हूं कि हमने हमेशा अपनी ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के अनुरूप कदम उठाए हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए, हमने हमेशा यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि सरकार की सभी नीतियां और कार्यक्रम पूर्वोत्तर क्षेत्र पर केंद्रित हों, जहां से आप सभी आते हैं.” उन्होंने कहा, “आपने देखा होगा कि पूर्वोत्तर में, विशेष रूप से विकास के क्षेत्र में, हवाई, सड़क और डिजिटल संपर्क के मामले में बहुत बदलाव हुए हैंङ्घ. हम नगालैंड में एक मेडिकल कॉलेज शुरू कर रहे हैं ताकि पूर्वोत्तर के लोगों को इसका लाभ मिल सके.”

नड्डा ने क्रिसमस के अवसर पर सभी को ‘क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं’ देते हुए इस बात पर जोर दिया कि यह दिन सभी को ‘मानवता के विकास’ के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करे. उन्होंने कहा, “क्रिसमस मनाते हुए, हम ईसा मसीह के उपदेशों को भी याद करते हैं और मानवता की भलाई के लिए काम करते हैं. यह क्रिसमस दिवस हमें प्रेरणा दे ताकि हम सभी मानवता के विकास के लिए मिलकर काम कर सकें.” नड्डा ने कहा, “मेरे मंत्रिमंडल सदस्यों और मेरी पार्टी की ओर से मैं आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button