नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके उद्यमी पति आनंद आहूजा ने अपने नयी दिल्ली स्थित आवास से 2.4 करोड़ रुपये की चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) अम्रुता गुगुलोथ ने कहा कि दंपति ने 23 फरवरी को अमृता शेरगिल मार्ग पर स्थित अपने मकान में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. सोनम और उनके पति ने शिकायत की थी कि उनके घर से 2.4 करोड़ रुपये की कुछ नकदी और आभूषण चोरी हो गए हैं. पुलिस उपायुक्त ने कहा कि दंपति को चोरी के बारे में 11 फरवरी को पता चला था, लेकिन उन्होंने 23 फरवरी को पुलिस से इसकी शिकायत की.
सोनम कपूर और उनके पति के दिल्ली स्थित मकान में 2.4 करोड़ रुपये की चोरी
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 09 Apr 2022 05:14 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 Top News : आज धनतेरस पर खरीदी और पूजा का शुभ मुहूर्त जानिए, तीन अपराधियों का एनकाउंटर हुआ, देश विदेश प्रदेश की प्रमुख खबरों पर एक नज़र
- 2 6 नवंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा होगा आज का दिन! धनतेरस पर मां लक्ष्मी की कृपा से किन राशियों को मिलेगा धन लाभ?
- 3 India vs Japan Final: भारतीय हॉकी टीम ने लहराया तिरंगा, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में जापान को रौंदकर जीता स्वर्ण
- 4 Viral मॉडल कृतिका के डांस का वीडियो वायरल हुआ..मिले लाखों व्यूज..व्यूयर्स बोले- अभिनेत्री से ज्यादा अच्छी अदाएं हैं,
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news