सीजेपी बनी देश की आवाज: युवा राहुल गांधी की ताकत, कांग्रेस बोली- एकजुट हों दल, असली लड़ाई हमें ही लड़नी होगी

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आंदोलन को युवाओं की नाराजगी का परिणाम बताया है। हालांकि उन्होंने इस दौरान साफ कहा कि केवल आंदोलनों के भरोसे लोकतंत्र नहीं चल सकता और किसी भी मुद्दे को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी आखिरकार राजनीतिक दलों को ही उठानी पड़ती है।

आंदोलन ने युवाओं की भावनाओं का सामने लाया
एक इंटरव्यू में रमेश ने कहा कि सीजेपी को लेकर अलग-अलग तरह की बातें कही जा रही हैं। कुछ लोग इसे किसी ‘डीप स्टेट’ की देन बताते हैं तो कुछ इसे युवाओं के गुस्से का नतीजा मानते हैं। लेकिन इसकी सच्चाई चाहे जो भी हो, इस आंदोलन ने सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा बटोरी और युवाओं की भावनाओं को सामने लाने का काम किया। यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है।

‘युवाओं की लड़ाई राजनीतिक पार्टियों को लड़नी होगी’

आखिरकार लोकतंत्र में राजनीतिक दल और उनका संगठन ही अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए युवाओं की आवाज को आगे ले जाने का काम स्थापित राजनीतिक पार्टियों को करना होगा।’ रमेश ने कहा कि आंदोलनों की अपनी अहमियत होती है, लेकिन लोकतंत्र केवल आंदोलनों पर नहीं टिका रह सकता। उसे आगे बढ़ाने के लिए राजनीतिक प्रक्रिया और दलों की भूमिका जरूरी होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button