आरएसएस ने अमेरिका में पाकिस्तान की आधिकारिक ‘लॉबिंग’ इकाई की सेवा ली: कांग्रेस

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अमेरिका में अपने हितों को ब­ढ़ावा देने के लिए ”पाकिस्तान की आधिकारिक लॉबिंग इकाइयों में से एक” की सेवा ली है. इसने यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं है कि संघ ने ”राष्ट्रीय हित के साथ विश्वासघात” किया है. कांग्रेस के दावे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कुछ दिन पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने स्वीकार किया था कि आरएसएस एक पंजीकृत संगठन नहीं है और यह करों का भुगतान नहीं करता है. रमेश ने ‘एक्स’ पोस्ट किया, ”अब, हमें पता चला है कि आरएसएस ने अमेरिका में अपने हितों को ब­ढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान की आधिकारिक लॉबिंग इकाइयों में से एक अमेरिकी विधि कंपनी ‘स्क्वॉयर पैटन बोग्स’ (एसपीबी) की सेवा लेने के लिए काफी धनराशि खर्च की है.”

कांग्रेस नेता ने कहा, ”यह शायद पहली बार नहीं है कि आरएसएस ने स्वतंत्रता आंदोलन को धोखा देने, महात्मा गांधी और डॉ. आंबेडकर का विरोध करने तथा संविधान और भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने की अपनी लंबी परंपरा के क्रम में राष्ट्रीय हित के साथ विश्वासघात किया है. यह एक छद्म राष्ट्रवादी संगठन है.” रमेश ने ‘एक्स’ पर एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया जिसमें अमेरिकी सीनेट में पैरोकारी के खुलासे को दर्शाया गया है तथा यह दिखाया गया है कि ‘स्क्वॉयर पैटन बोग्स’ ने आरएसएस के लिए एक पैरवीकार के रूप में पंजीकरण कराया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button