रूस ने बखमुत पर कब्जे का किया दावा, यूक्रेन के सैन्य नेतृत्व ने कहा, ”लड़ाई अभी खत्म नहीं”

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 22 May 2023 09:41 PM
रूस ने बखमुत पर कब्जे का किया दावा, यूक्रेन के सैन्य नेतृत्व ने कहा, ”लड़ाई अभी खत्म नहीं”
ऑडियो सुनें

कीव. रूस का दावा है कि उसने यूक्रेन के पूर्वी शहर बखमुत पर कब्जा कर लिया है, हालांकि यूक्रेन के शीर्ष सैन्य नेतृत्व का कहना है कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है. यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि रूस का बखमुत के केवल एक छोटे से हिस्से पर नियंत्रण है. यूक्रेन का कहना है कि उनके लड़ाकों की मौजूदगी ने रूसी सेना को थका देने की रणनीति में अहम भूमिका निभाई. बखमुत के आसपास के इलाकों में लड़ाकों की मौजूदा स्थिति उन्हें शहर के अंदर वापस हमला करने का मौका देगी.

यूक्रेनी सशस्त्र बलों के लिए जमीनी बलों के कमांडर कर्नल-जनरल ऑलेक्जेंडर सिरस्की ने कहा,” मौजूदा हालात हमें स्थिति में बदलाव करने और शहर में प्रवेश करने का मौका देते हैं. यह निश्चित तौर पर होगा.” वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार तड़के दावा किया था कि देश की निजी सेना ‘वैगनर’ ने रूसी सैनिकों की मदद से यूक्रेन के बखमुत शहर पर शनिवार दोपहर कब्जा कर लिया.

रूस की सरकारी समाचार एजेंसियों ने क्रेमलिन की प्रेस सेवा के हवाले से कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ”वैगनर की हमलावर टुकड़ियों के साथ ही रूस के सशस्त्र बलों की इकाइयों के सभी सैनिकों को बधाई दी, जिन्होंने आत्र्योमोव्स्क मुक्त कराने के अभियान को पूरा करने पर आवश्यक सहयोग दिया.” वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बखमुत शहर पर रूसी सेना के कब्जे से रविवार को इनकार कर दिया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu