रूस ने यूक्रेन पर 30 क्रूज मिसाइलें दागीं, कीव ने 29 को मार गिराने का दावा किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 18 May 2023 08:48 PM
रूस ने यूक्रेन पर 30 क्रूज मिसाइलें दागीं, कीव ने 29 को मार गिराने का दावा किया
ऑडियो सुनें

कीव. रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और ओडेसा क्षेत्र पर बृहस्पतिवार को तड़के 30 क्रूज मिसाइलें दागीं, जिनमें से 29 को यूक्रेन के वायु रक्षा बलों ने मार गिराने का दावा किया है. ओडेसा के सैन्य प्रशासन के प्रवक्ता सरहेई ब्रैतचक ने एक टेलीग्राम पोस्ट में बताया कि एक रूसी मिसाइल, क्षेत्र के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक औद्योगिक प्रतिष्ठान से जा टकराई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए.

ब्रैतचक ने कहा, ह्लवायु रक्षा बलों ने दुश्मन की ज्यादातर मिसाइलों को समुद्र के ऊपर मार गिराया. दुर्भाग्य से एक औद्योगिक प्रतिष्ठान मिसाइल की चपेट में आ गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.ह्व वहीं, कीव में अधिकारियों ने बताया कि रूस ने इस महीने नौवीं बार यूक्रेनी राजधानी को निशाना बनाया. कैस्पियन क्षेत्र के रणनीतिक बमवर्षकों ने संभवत? क्रूज मिसाइलों से इन हमलों को अंजाम दिया. हमलों के बाद रूस के टोही विमानों ने यूक्रेनी राजधानी के ऊपर उड़ान भी भरी.

कीव के सैन्य प्राधिकरण के प्रवक्ता सरहेई पोपको ने एक टेलीग्राम पोस्ट में बताया कि कीव में धमाकों की तेज आवाज सुनाई दी और विस्फोट के बाद गिरे मलबे से एक गैराज परिसर में आग लग गई. हालांकि, हमले में हताहत लोगों की संख्या के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन के वायु रक्षा बलों ने रूस की क्रूज मिसाइलों के अलावा उसके दो बमवर्षक ड्रोन और दो टोही ड्रोन को भी मार गिराया.

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी देशों द्वारा उपलब्ध कराए गए अत्याधुनिक हथियारों से और मजबूत हुई यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली ने इस हफ्ते की शुरुआत में रूस की ओर से कीव पर बड़े पैमाने पर किए गए हवाई हमलों को नाकाम करते हुए उसकी ज्यादातर मिसाइलों को मार गिराया था.

यूक्रेनी वायुसेना के प्रवक्ता यूरी इनहात ने कहा कि रूस ने इस हफ्ते की शुरुआत में किए गए हमलों के लिए छह ंिकझल एयरो-बैलिस्टिक हाइपरसोनिक मिसाइल का इस्तेमाल किया था. उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को किए गए हमलों के लिए मॉस्को ने संभवत: सोवियत काल में निर्मित एक्स-101 और एक्स-55 क्रूज मिसाइलों का उपयोग किया. यूक्रेन के कमांडर-इन-चीफ जनरल वैलेरी जालुजिह्नी ने एक टेलीग्राम पोस्ट में बताया कि रूस ने बुधवार रात नौ बजे से बृहस्पतिवार तड़के साढ़े पांच बजे के बीच यूक्रेन में समुद्र, हवा और जमीन से कई मिलाइलें दागीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu