रूस ने पूर्व में यूक्रेन के गढ़ों की घेराबंदी और बढ़ाई

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 27 May 2022 07:38 PM
रूस ने पूर्व में यूक्रेन के गढ़ों की घेराबंदी और बढ़ाई
ऑडियो सुनें

कीव. रूसी सेना ने शुक्रवार को यूक्रेन के अलगाववादी-नियंत्रित पूर्वी प्रांत में उसके कुछ अंतिम गढ़ों पर भारी गोलाबारी की. इस गोलाबारी के दायरे में एक शहर भी शामिल था और अधिकारियों का कहना है कि युद्ध शुरू होने के बाद से वहां 1,500 लोग मारे गए हैं और 60 प्रतिशत आवासीय भवन नष्ट हो गए हैं.यूक्रेन के विदेश मंत्री ने चेतावनी दी कि विदेशी हथियारों की नई खेप के बिना, यूक्रेनी सेना रूस को सिविएरोदोनेत्सक और पास के लिस्चांस्क पर कब्जा करने से नहीं रोक पाएगी.

ये इलाके यूक्रेन के समूचे औद्योगिक क्षेत्र डोनबास पर कब्जा करने के रूसी लक्ष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं. इस क्षेत्र को बनाने वाले दो प्रांतों में से एक लुहान्स्क में यूक्रेनी नियंत्रण के तहत आने वाले ये शहर अंतिम क्षेत्र हैं. रूसी सेना ने धीमी लेकिन लगातार प्रगति की है क्योंकि उन्होंने बमबारी की और लिस्चांस्क और सिविएरोदोनेत्सक दोनों को घेरने की कोशिश की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news