रूस पूर्वी यूक्रेन पर कब्जे की योजना बना रहा है : अमेरिकी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 03 May 2022 11:56 AM
रूस पूर्वी यूक्रेन पर कब्जे की योजना बना रहा है : अमेरिकी

ऑडियो सुनें

वांिशगटन. अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि रूस इस माह पूर्वी यूक्रेन के बड़े हिस्सों पर कब्जा करने और दक्षिणी शहर खेरसोन को स्वतंत्र गणराज्य के तौर पर मान्यता देने की योजना बना रहा है। यूरोप में सुरक्षा और सहयोग संबंधी संगठन के लिए अमेरिकी दूत माइकल कारपेंटर ने सोमवार को यह बात कही।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और अन्य देशों को जानकारी मिली है कि रूस तथाकथित दोनेत्सक और लुहांस्क ‘‘पीपुल्स रिपब्लिक’’ में ‘‘दिखावटी जनमत संग्रह’’ कराने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे संकेत मिले हैं कि रूस खेरसोन शहर में भी स्वतंत्र मतदान करा सकता है।

कारपेंटर ने कहा, ‘‘इस प्रकार के दिखावटी जनमत संग्रह, फर्जी मतदान को वैध नहीं माना जाएगा और न ही यूक्रेन के किसी क्षेत्र पर कब्जे की कोशिश को जायज माना जाएगा।’’ उन्होंने इस बात की विस्तृत जानकारी नहीं दी कि किन सूचनाओं के आधार पर इस प्रकार का आकलन किया गया है, हालांकि ये सूचनाएं पहले से ही हैं कि रूस पूर्वी तथा दक्षिण के उन क्षेत्र पर अपनी पकड़ को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है जो उसके कब्जे में आ चुके हैं।

कारपेंटर ने कहा कि ऐसे सबूत हैं कि कुछ स्थानीय मेयर और नेताओं को अगवा किया गया है, इंटरनेट तथा फोन सेवाओं को बंद किया गया है और उन स्थानों में स्कूलों में रूसी पाठ्यक्रम शीघ्र लागू किया जाएगा।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  2. 2 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  3. 3 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  4. 4 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
By Nandkishoryadav