रूस ने 170 ड्रोन और पश्चिमी देशों से यूक्रेन को आपूर्ति की गई आठ मिसाइलों को मार गिराया

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 03 May 2025 03:15 PM
रूस ने 170 ड्रोन और पश्चिमी देशों से यूक्रेन को आपूर्ति की गई आठ मिसाइलों को मार गिराया
ऑडियो सुनें

मॉस्को: रूस ने शनिवार को दावा किया कि उसने क्रीमिया और यूक्रेन की सीमा से लगते उसके इलाकों को निशाना बनाकर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात किए गए हमले पर जवाबी कार्रवाई की और 170 ड्रोन तथा 10 से अधिक मिसाइलों को मार गिराया।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने टेलीग्राम चैनल पर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि स्थानीय समायानुसार शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार सुबह पांच बजे के बीच रूसी वायु रक्षा इकाइयों ने क्रीमिया के ऊपर 96, क्रास्रोडार क्षेत्र में 47, रोस्तोव के ऊपर नौ, तथा मॉस्को के दक्षिण-पश्चिम में ब्रायंस्क और कुर्स्क क्षेत्रों में आठ-आठ स्थिर डैने वाले ड्रोन मार गिराए।

इसने बताया कि दो मानवरहित विमान (यूएवी) को बेलगोरोद में मार गिराया गया। मंत्रालय ने दावा किया कि इनके अलावा, ब्रिटेन द्वारा आपूर्ति की गई आठ ‘स्टॉर्म शैडो’ क्रूज मिसाइलें और यूक्रेन द्वारा विकसित तीन नेप्च्यून-एमडी निर्देशित मिसाइलें भी काला सागर के ऊपर नष्ट कर दी गईं।

रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार तड़के काला सागर के ऊपर यूक्रेनी नौसेना के 14 ड्रोन नष्ट कर दिए गए। इस बीच, कुछ क्षेत्रों के गवर्नर ने यूक्रेन द्वारा किए गए ड्रोन हमलों में आम लोगों को नुकसान पहुंचने की जानकारी दी है।

रोस्तोव के गवर्नर यूरी स्लीसर के हवाले से आरटी डॉट कॉम समाचार पोर्टल ने कहा, ‘‘ड्रोन के गिरे मलबे के कारण त्सेलिना गांव में एक घर की छत पर आग लग गई, जिसके बाद दो वयस्कों और दो बच्चों को निकाला गया। एक गैर-आवासीय इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital