रूस को नदी पार करने की असफल कोशिश के दौरान हुआ भारी नुकसान

कीव. ब्रिटिश अधिकारियों ने शुक्रवार को दावा किया कि रूस को पूर्वी यूक्रेन में नदी पार करने की असफल कोशिश के दौरान भारी क्षति हुई है. उसने कई सैनिक और उपकरण गंवा दिए. उन्होंने कहा कि रूस की इस कोशिश को यूक्रेनियाई सैनिकों ने असफल कर दिया. ब्रिटिश अधिकारियों ने दावा किया कि यह एक और संकेत है कि मॉस्को जीत हासिल करने में संघर्ष कर रहा है और उसकी युद्ध रणनीति गड़बड़ हो गई है.

इस बीच, यूक्रेन के अधिकारियों ने पहले युद्ध अपराध की सुनवाई शुरू की है. इस प्रक्रिया को अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक करीब से देख रहे हैं ताकि अत्याचार करने वाले उचित तरीके से दंडित किए जा सके. उल्लेखनीय है कि युद्ध के शुरुआती दिनों में रूसी सैनिकों पर यूक्रेन के गैर सैनिकों की हत्या करने का आरोप है. यूक्रेन की वायुसेना कमान ने तस्वीरें साझा की है जिनमें रूस द्वारा सिवरस्की डोनेट्स नदी पर बनाए गया पांटून पुल टूटा हुआ दिखाई दे रहा है. साथ ही नजदीक रूसी सेना के कई वाहन भी क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहे हैं.

यूक्रेनियाई खबर के मुताबिक सैनिकों ने इस सप्ताह के शुरू में रूसी सैनिकों की नदी पार करने की कोशिश को नाकाम कर दिया था और इस कार्रवाई में रूस के दर्जनों टैंक और सैन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं या उन्हें लावारिस छोड़ना पड़ा है. ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि रूस को रणनीतिक रूप से अहम कम से कम एक बटालियन (जिसमें करीब एक हजार सैनिका होते हैं) का नुकसान उस समय जब वे अस्थायी पुल से नदी को पार करने की कोशिश कर रहे थे. यूक्रेन की इस कार्रवाई में रूस के उपकरणों को भी क्षति पहुंची है.

मंत्रालय ने दैनिक खुफिया जानकारी देने के क्रम में बताया, ‘‘ प्रतिस्पर्धी वातावरण में नदी पार करना सबसे खतरनाक होता है जो दिखाता है कि रूसी कमांडर पूर्वी यूक्रेन में बढ़त बनाने को लेकर दबाव में हैं.’’ बयान में कहा गया कि अन्य क्षेत्रों से सैनिकों को डोनबास इलाके में भेजने के बावजूद रूसी सेना संघर्ष कर रही है. कुछ विश्लेषकों ने शुरुआत में आकलन किया था कि यूक्रेन कर राजधानी कीव पर कब्जा करने में असफल होने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए डोनबास आसान युद्ध का मैदान हो सकता है लेकिन यूक्रेनियाई सैनिक गांव दर गांव लड़ाई लड़ रहे हैं.

यूक्रेनियाई सेना के पूर्वी लुहांस्क क्षेत्र के प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि रूसी सैनिकों ने 31 बार आवासीय इलाकों में गोलीबारी की है और एक दिन पहले उन्होंने दर्जनों घरों को नष्ट कर दिया था. इस बीच, यूक्रेन के अधिकारियों ने काला सागर में एक और सफलता मिलने का दावा किया है और कहा है कि उन्होंने रूस के एक और पोत को निशाना बनाया है. हालांकि, रूस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोदोमिर जेलेंस्की के सलाहकार ओलेक्सि अरेस्टेविच ने कहा कि रणनीतिक रूप से अहम वेसेवोलोद बॉब्रोव पोत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है . लेकिन उनका मानना है कि वह डूबा नहीं है, उसे तब निशाना बनाया गया जब वह स्रेक आइलैंड विमान रोधी प्रणाली पहुंचाने की कोशिश कर रहा था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button