रूस ‘युद्ध विराम का आभास’ पैदा करने की कोशिश कर रहा है, जबकि हमले जारी हैं : जेलेंस्की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 20 Apr 2025 09:44 PM
रूस ‘युद्ध विराम का आभास’ पैदा करने की कोशिश कर रहा है, जबकि हमले जारी हैं : जेलेंस्की
ऑडियो सुनें

कीव. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को रूस पर ईस्टर के मौके पर युद्ध विराम का सम्मान करने का झूठा दिखावा करने का आरोप लगाया और कहा कि मॉस्को ने रात भर हमले जारी रखे. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में एकतरफा अस्थायी युद्धविराम की घोषणा की थी.

जेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ” ईस्टर की सुबह तक हम यह कह सकते हैं कि रूसी सेना युद्ध विराम की सामान्य धारणा बनाने की कोशिश कर रही है. लेकिन कुछ स्थानों पर, यह यूक्रेन पर हमला करने और नुकसान पहुंचाने के प्रयासों को नहीं छोड़ती है. ” पुतिन द्वारा शनिवार को ईस्टर युद्ध विराम की घोषणा के बावजूद, जेलेंस्की ने रविवार सुबह कहा कि यूक्रेनी सेना ने अग्रिम मोर्चे पर विभिन्न क्षेत्रों में रूसी गोलाबारी की 59 घटनाएं और साथ ही कई ड्रोन हमले दर्ज किए हैं. जेलेंस्की ने बाद में ‘एक्स’ पर कहा कि यूक्रेन द्वारा रूसी कार्रवाइयों के प्रति सममित दृष्टिकोण की घोषणा के बावजूद सुबह 10 बजे के बाद से रूसी गोलाबारी और ड्रोन हमलों में वृद्धि हुई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu