कवर्धा में रेत माफियाओं ने वन विकास निगम की टीम पर किया जानलेवा हमला, देखिए वीडियो…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 25 Sep 2024 02:24 PM
कवर्धा में रेत माफियाओं ने वन विकास निगम की टीम पर किया जानलेवा हमला, देखिए वीडियो…
ऑडियो सुनें

strong>कवर्धा: रेत चोरी रोकने गई वन विकास निगम की टीम पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, मुखबिर से ग्राम डालामौहा के कुदूर झोरी नाला से रेत निकालकर परिवहन करने की सूचना मिली थी. इस पर वन विकास निगम का अमला मौके पर पहुंचा, जिन्हें रेत माफियाओं ने दौड़ा- दौड़ाकर पीटा. वर्दी भी फाड़ दी. हमले में एक अफसर का सिर फूटा है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.

यह मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है. वारदात को अंजाम देने के बाद रेत माफिया फरार हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपियों की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा कि एक दर्नज से अधिक लोगों ने वन विकास निगम की टीम को पीटा है. हमलावरों में बच्चे भी शामिल थे.

15 से 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में पंडरिया एसडीओपी पंकज पटेल ने बताया कि वन विकास निगम की टीम रेत खनन को रोकने के लिए गई थी. इस दौरान 15 से 20 लोगों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. इस मामले पर शासकीय कार्य में शासकीय सेवकों से मारपीट और जान से मारने का प्रयास किया गया है. 15-20 लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है. बहरहाल पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही है. बहुत जल्द आरोपी पुलिस के गिरफ्त के होंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav