SBI Clerk Admit Card 2023: एसबीआई बैंक ने क्लर्क भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी कर दी

SBI Clerk Prelims Admit Card 2023: कैसे डाउनलोड करें?

SBI Clerk Exam Date 2023: भारतीय स्टेट बैंक की बहुप्रतीक्षित भर्ती एसबीआई क्लर्क के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 10 दिसंबर को समाप्त हुई थी। अब उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार है। बैंक की ओर से भर्ती परीक्षा की संभावित तिथियां जारी कर दी हैं। आइए जानते हैं कि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होगा और परीक्षा किन तिथियों पर होगी।

इस दिन होगी प्रारंभिक परीक्षा
भारतीय स्टेट बैंक ने आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर क्लर्क और जूनियर एसोसिएट (जेए) के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तारीखों की घोषणा की। परीक्षा 05, 06, 11 और 12 जनवरी को आयोजित होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे निर्धारित तिथि और समय पर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
SBI Clerk 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड?
एडमिट कार्ड 27 दिसंबर को जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, एडमिट कार्ड के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उम्मीदवार अपने आवेदन विवरण का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप एससी/एसटी/ओबीसी/पूर्व सैनिकों/धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवारों के लिए बैंक की ओर से प्री परीक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया जाता है। आवेदन के दौरान जिन भी उम्मीदवारों ने संबंधित कॉलम भरा था, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है।

SBI Clerk Prelims Admit Card 2023: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
एसबीआई बैंक की वेबसाइट पर जाएं
एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
अपना विवरण दर्ज करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

Related Articles

Back to top button