मंदिर परियोजना की शुरुआत के चलते ओडिशा में स्कूल, कॉलेज 27 जनवरी को बंद

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 25 Jan 2024 01:37 PM
मंदिर परियोजना की शुरुआत के चलते ओडिशा में स्कूल, कॉलेज 27 जनवरी को बंद
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: संबलपुर में एक मंदिर के पुर्निवकास की परियोजना शुरु होने के अवसर पर शनिवार को ओडिशा में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोगों को समलेश्वरी मंदिर क्षेत्र प्रबंधन और स्थानीय अर्थव्यवस्था पहल (एसएएमएएलईआई) परियोजना के उद्घाटन में शामिल होने की सुविधा देने के लिए यह निर्णय लिया गया।

27 जनवरी को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक लगभग 40 एकड़ क्षेत्र में फैली, 200 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना का शुभारंभ करने वाले हैं। परियोजना में मंदिर का सौंदर्यीकरण, आसपास के क्षेत्र का पुर्निवकास, एक हैरिटेज गलियारे का निर्माण और आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था करना शामिल है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav