ट्रेन के अंदर रेलवे कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या करने के आरोपी यात्री की तलाश तेज

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 17 May 2024 04:10 PM
ट्रेन के अंदर रेलवे कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या करने के आरोपी यात्री की तलाश तेज
ऑडियो सुनें

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी में बिना टिकट ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री को टिकट दिखाने के लिए कहे जाने पर कोच एटेंडेंट की चाकू मार की हत्या करने और टिकट निरक्षक (टीटीई) समेत तीन लोगों को घायल करने के आरोपी की तलाश में अभियान शुरू किया गया है।

शुक्रवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना बृहस्पतिवार शाम को बेलगावी जिले में लोंदा रेलवे स्टेशन के पास चालुक्य एक्सप्रेस ट्रेन में हुई। बेलगावी पुलिस आयुक्त ईडा मार्टिन मारबनियांग ने बताया कि यात्री को जब अपना टिकट दिखाने के लिए कहा गया तब उसने टीटीई से बहस की । इसके बाद आरोपी ने चाकू निकाला और टीटीई पर हमला कर दिया।

जब कोच अटेंडेंट ने बीचबचाव किया तो यात्री ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। टीटीई को हाथों पर मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि हमले के बाद आरोपी यात्री खानपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कूद गया और फरार हो गया।

पुलिस आयुक्त ने कहा, ‘‘हमने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम का गठन किया है। टीम भेजी जा चुकी हैं और आरोपी यात्री को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav