छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ‘गोपनीय’ सैनिक ने की आत्महत्या

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 14 May 2025 01:33 PM
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ‘गोपनीय’ सैनिक ने की आत्महत्या
ऑडियो सुनें

सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में बुधवार को एक ‘गोपनीय सैनिक’ ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से यहां बताया कि जिले के भंडारीपारा पुलिस शिविर में आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक गोपनीय सैनिक सोढ़ी सोमडा ने राइफल से खुद को गोली मार ली। गोपनीय सैनिक (गुप्तचर) इस शिविर में तैनात था।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोपनीय सैनिक ने एक पुलिसकर्मी से राइफल ली और खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि घटना के तत्काल बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि गोपनीय सैनिक ने आत्महत्या क्यों की, इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बस्तर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों में सहायता के लिए पुलिस ने स्थानीय युवकों को गोपनीय सैनिक (गुप्तचर) के रूप में भर्ती किया है। बस्तर क्षेत्र में सुकमा समेत सात जिले हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital