गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मेडल के लिए छत्तीसगढ़ के 18 पुलिस अधिकारियों व जवानों का चयन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 25 Jan 2023 10:45 PM
ऑडियो सुनें

रायपुर. भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मेडल्स से सम्मानित होने वाले अधिकारियों एवं जवानों की सूची जारी कर दी है. गृह मंत्रालय से जारी मेडल लिस्ट में पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड के लिए के लिए 7, प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिए एक और पुलिस मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस के लिए 10 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का चयन किया गया है.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस मेडल्स से सम्मानित होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को बधाई दी है. जारी सूची में पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड के लिए आईपीएस अभिषेक पल्लव, आरआई वैभव मिश्रा, एसआई अश्विनी सिन्हा, एसआई यशवंत श्याम, एसआई उत्तम कुमार, हेड कांस्टेबल उशरू राम कोर्राम तथा एपीसी स्व. कृशपाल सिंह कुशवाह का चयन किया गया है.

गृह मंत्रालय की तरफ से जारी सूची में प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिए एडीजी विवेकानंद सिन्हा का चयन किया गया है. इसके अलावा मेरीटोरियस सर्विस ऑफ पुलिस मेडल के लिए रायपुर आईजी अजय कुमार यादव, बिलासपुर आईजी बद्रीनारायण मीणा, आईपीएस झाडूराम ठाकुर, ईओडब्ल्यू एसपी पंकज चंद्रा, एडिशनल एसपी अनंत कुमार साहू, इंस्पेक्टर कमलेश्वर सिंह, कंपनी कमांडर अर्जुन सिंह ठाकुर, प्लाटून कमांडर संजय कुमार दुबे, प्लाटून कमांडर हरिहर प्रसाद तथा हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह का चयन किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu