सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 26 Jun 2024 10:20 AM
सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर…
ऑडियो सुनें

मुंबई: शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई और सेंसेक्स अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, जल्द ही शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का रुख देखने को मिला तथा मुनाफावसूली के बीच बाजार में स्थिरता रही।

बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 134.64 अंक चढक़र 78,188.16 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 28.2 अंक की बढ़त के साथ 23,749.50 अंक पर रहा।

हालांकि, बाद में दोनों सूचकांकों में उतार-चढ़ाव का रुख देखने को मिला और वे उच्च तथा निम्न स्तर के बीच कारोबार कर रहे थे।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, कोटक मंिहद्रा बैंक, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और टाटा मोटर्स के शेयर सर्वाधिक लाभ में रहे। मंिहद्रा एंड मंिहद्रा, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों को नुकसान हुआ।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.36 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,175.91 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav