गर्म पानी गिरने से गंभीर रूप से झुलसी बच्ची ने दम तोड़ा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 13 Apr 2022 04:45 PM
गर्म पानी गिरने से गंभीर रूप से झुलसी बच्ची ने दम तोड़ा
ऑडियो सुनें

नोएडा. नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के निठारी गांव में गर्म पानी गिरने से गंभीर रूप से झुलसी चार वर्षीय एक बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गयी। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ंिसह ने बताया कि सूरजपुर क्षेत्र के खोदना खुर्द गांव की चार वर्षीय बच्ची जनवरी माह में अपनी नानी के घर निठारी गांव आई थी।

उन्होंने बताया कि वह गर्म पानी गिरने से गंभीर रूप से झुलस गयी थी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान बीती रात बच्ची की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav