शाहरुख ने ‘जवान’ से विजय सेतुपति का पोस्टर किया जारी

मुंबई. सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोमवार को अपनी आगामी फिल्म ‘जवान’ का एक पोस्टर जारी किया जिसमें सह-अभिनेता विजय सेतुपति दिखाई दे रहे हैं. खान और रेड चिलीज. एंटरटेनमेंट द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए पोस्टर में सेतुपति के चरित्र को ‘मौत का सौदागर’ बताया गया है.

खान ने ट्विटर पर लिखा, ”उसे कोई रोक नहीं पा रहा है या रोक पा रहा है? देखिए.” ’96’, ‘कधलुम कदंधु पोगम’, ‘विक्रम वेधा’ और ‘सुपर डीलक्स’ जैसी तमिल फिल्मों के स्टार सेतुपति ‘जवान’ में शाहरुख के किरदार के दुश्मन की भूमिका निभा रहे हैं. रेड चिलीज. एंटरटेनमेंट ने पोस्ट किया ”तैयार हैं या नहीं, विनाश आ गया है.” निर्माताओं के अनुसार ‘जवान’ एक एक्शन थ्रिलर है जो एक ऐसे व्यक्ति की भावनात्मक यात्रा को रेखांकित करती है जो समाज में गलतियों को सुधारने के लिए तैयार है.

एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नयनतारा, दीपिका पादुकोण विशेष भूमिका में हैं. साथ ही सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरेशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. रेड चिलीज. एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘जवान’ गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित है. यह सात सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button