आईएमडीबी की वर्ष 2023 के सबसे लोकप्रिय कलाकारों की सूची में शाहरुख खान शीर्ष पर

परेशान होता हूं तो बच्चों के साथ वक्त बिताकर खुद को संभालता हूं : शाहरुख खान

मुंबई. ‘पठान’ और ‘जवान’ की बड़ी सफलता पर सुपरस्टार शाहरुख खान ने आईएमडीबी की वर्ष 2023 के 10 सबसे लोकप्रिय भारतीय कलाकारों की सूची में पहला स्थान हासिल किया जिसमें आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और वामीका गब्बी जैसी अभिनेत्रियों का वर्चस्व है.

शाहरुख के लिए यह साल अभी खत्म नहीं हुआ है क्योंकि 21 दिसंबर को राजकुमार हिरानी के निर्देशन वाली फिल्म ‘डंकी’ रिलीज होगी. यह फिल्म सुपरस्टार के लिए इस वर्ष की तीसरी और आखिरी फिल्म होगी. आलिया ने लगातार दूसरे वर्ष सूची में दूसरा स्थान हासिल किया. अभिनेत्री की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को बड़ी सफलता मिली. आलिया नेटफ्लिक्स फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में गैल गैडोट के साथ हॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की.

पठान में मुख्य भूमिका और जवान में अतिथि भूमिका निभाने वाली दीपिका ने सूची में तीसरा स्थान हासिल किया. शाहरुख की ‘जवान’ में सह-कलाकार नयनतारा पांचवें स्थान पर हैं और विजय सेतुपति ने भी सूची में जगह बनाते हुए 10वां स्थान हासिल किया. नयनतारा के बाद तमन्ना भाटिया, करीना कपूर खान और शोभिता धूलिपाला ने सूची में शामिल रही. वहीं अक्षय कुमार को नौंवा स्थान हासिल हुआ.

आईएमडीबी इंडिया के प्रमुख यामिनी पटोडिया ने एक बयान में कहा,”शाहरुख खान की दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर वापसी से लेकर अंतरराष्ट्रीय थ्रिलर ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में आलिया भट्ट की भूमिका तक आईएमडीबी की वर्ष 2023 की सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की सूची में उन सितारों को शामिल किया गया है जिन्होंने आईएमडीबी के वैश्विक दर्शकों में सबसे अधिक उत्साह पैदा किया.”

परेशान होता हूं तो बच्चों के साथ वक्त बिताकर खुद को संभालता हूं : शाहरुख खान

अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि जब भी वह परेशान होते हैं तो परेशानियों से ध्यान हटाने के लिए बच्चों के साथ वक्त बिताकर खुद को संभालते हैं. शाहरुख इस साल अपनी तीसरी फिल्म ‘डंकी’ की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं. शाहरुख ने फिल्म के पहले गीत ‘लुट्ट पुट्ट गया’ की रिलीज के कुछ घंटों बाद बुधवार को ‘एक्स’ पर अपने प्रशंसकों के साथ ‘आस्कएसआरके’ सत्र आयोजित किया.

‘डंकी’ का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और ‘पठान’ व ‘जवान’ के बाद शाहरुख की 2023 में यह तीसरी फिल्म है.
शाहरुख ने एक प्रशंसक के सवाल के जवाब में कहा, ”जब भी मैं चिंतित होता हूं तो मैं खुद ही इससे निपटता हूं. मैं थोड़ा बहुत लिखता हूं और अपने बच्चों के साथ वक्त बिताता हूं.” शाहरूख जहां ‘डंकी’ की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं तो वहीं उनकी बेटी सुहाना की पहली फिल्म, जोया अख्तर की ‘आर्चीज’आ रही है .

उन्होंने कहा,” सुहाना को डंकी पसंद है और मुझे आर्चीज से प्यार है.” एक प्रशंसक ने जब उनसे उनके ‘बिखरे बाल’ के पीछे के रहस्य के बारे में सवाल किया तो शाहरूख ने चुटकी ली, ”आंवला, भृंगराज और मेथी लगाता हूं.” ‘डंकी’ में उनके साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमान ईरानी भी हैं जो 21 दिसंबर को रिलीज होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button