अडाणी समूह की सात कंपनियों के शेयर चढ़े, तीन में रहा नुकसान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 17 Mar 2023 08:06 PM
अडाणी समूह की सात कंपनियों के शेयर चढ़े, तीन में रहा नुकसान
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच अडाणी समूह की दस सूचीबद्ध कंपनियों में से सात के शेयर शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए. समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर भी दो प्रतिशत चढ़ गया. अडाणी एंटरप्राइजेज समेत समूह की सात कंपनियों के शेयर लाभ के साथ बंद हुए, जबकि तीन में नुकसान रहा.

बीएसई पर अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 1.88 प्रतिशत बढ़कर 1,877.15 रुपये पर बंद हुआ. इसका बाजार मूल्यांकन बढ़कर 2.13 लाख करोड़ रुपये हो गया. इसके अलावा अडाणी ट्रांसमिशन का शेयर 1,024.85 रुपये और अडाणी ग्रीन एनर्जी 816.80 रुपये पर बंद हुआ. इन कंपनियों के शेयरों में पांच-पांच प्रतिशत की बढ़त हुई. इन कंपनियों के शेयरों ने बीएसई पर अपने ऊपरी र्सिकट को छुआ.

वहीं अडाणी विल्मर का शेयर 1.52 प्रतिशत उछलकर 427.35 रुपये पर, अडाणी टोटल गैस 1.07 प्रतिशत बढ़कर 897.95 रुपये पर और अडाणी पावर 0.60 प्रतिशत बढ़कर 199.95 रुपये पर बंद हुआ. साथ ही, बीएसई पर अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन का शेयर 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 680.10 रुपये पर बंद हुआ.

दूसरी ओर, एनडीटीवी 1.63 प्रतिशत गिरकर 205.70 रुपये पर, एसीसी 1.39 प्रतिशत गिरकर 1,728.80 रुपये पर और अंबुजा सीमेंट्स 0.09 प्रतिशत घटकर 378.25 रुपये पर बंद हुआ. इस बीच, शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 355.06 अंक यानी 0.62 प्रतिशत चढ़कर 57,989.90 अंक पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 114.45 अंक या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 17,100.05 अंक पर बंद हुआ.

शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के बीच अडाणी समूह की छह सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर लाभ दर्शाते बंद हुए थे, जबकि चार कंपनियां नुकसान में रही थीं. एनएसई और बीएसई ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि अडाणी समूह की तीन कंपनियां – अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पावर और अडाणी विल्मर शुक्रवार से अल्पकालिक अतिरिक्त निगरानी उपाय (एएसएम) ढांचे से बाहर हो जाएंगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu