शीश महल 2.0: ‘AAP का मतलब है आलीशान आदमी पार्टी’, मंत्री प्रवेश वर्मा का केजरीवाल पर हमला; आप ने किया पलटवार

नई दिल्ली: भाजपा नेता और दिल्ली कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। उन्होंने केजरीवाल के नए घर को ‘शीश महल 2’ बताया और ‘रहमान डकैत’ से तुलना की। मंत्री वर्मा ने कहा कि दिल्ली लूटने के बाद अब पंजाब में भी दूसरा ‘शीश महल’ तैयार हो गया है।

प्रवेश वर्मा के बयान पर आतिशी का पलटवार
प्रवेश वर्मा के आरोपों के बाद आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया। आप ने कहा कि रेखा गुप्ता मीडिया के लिए अपना घर खोल दें। दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि केजरीवाल के घर की तस्वीर नहीं है। केजरीवाल सबको घर दिखा देंगे।

‘केजरीवाल हैं दिल्ली के रहमान डकैत’
प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में कोविड लहर के दौरान ‘शीश महल’ बनवाया था। उस समय दिल्ली के लोग दवाएं मांग रहे थे, लेकिन ‘शीश महल’ का काम नहीं रुका। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के मतदाताओं ने ‘रहमान डकैत’ को हराया, तो वह पंजाब चले गए।

‘भगवंत मान के सरकारी घरों पर केजरीवाल का कब्जा’
वहां भगवंत मान के घर के पास चार सरकारी घरों में से एक पर केजरीवाल ने कब्जा कर लिया। अन्य घरों पर सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया ने कब्जा किया। वर्मा ने बताया कि पंजाब में भगवंत मान परेशान हैं, क्योंकि केजरीवाल ने वहां भी एक और ‘शीश महल’ बनवा लिया है। केजरीवाल 24 अप्रैल 2026 को 95 लोधी एस्टेट स्थित बंगले में शिफ्ट हुए हैं। वर्मा ने कहा कि सादगी का दावा करने वाले केजरीवाल अब बेहद आलीशान तरीके से रह रहे हैं।

‘आलीशान आदमी पार्टी है आप’
प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी का नाम बदलकर ‘आलीशान आदमी पार्टी’ करने का सुझाव दिया। उन्होंने केजरीवाल से पूछा कि इस नए ‘शीश महल’ में कितना पैसा लगाया गया है। वर्मा ने पैसे के स्रोत और मालिक के बारे में भी जानकारी मांगी। उन्होंने सवाल किया कि क्या पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ता लालच के कारण पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। वर्मा ने बार-बार ऐसे ‘शीश महल’ बनवाने की आवश्यकता पर भी प्रश्न उठाया।

वर्मा ने केजरीवाल के घर के पूरे लेआउट पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने घर के हर कमरे पर बहुत दिमागी मेहनत और समय लगाया है। वर्मा ने कहा कि यदि वे उतना ही समय दिल्ली के मामलों को सुलझाने में लगाते। तो शायद आज उनके कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी छोड़कर नहीं जा रहे होते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button