श्रेयस अय्यर में कप्तानी के स्वाभाविक गुण: शास्त्री

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 19 Jun 2023 09:46 PM
श्रेयस अय्यर में कप्तानी के स्वाभाविक गुण: शास्त्री
ऑडियो सुनें

मुंबई. कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के रूप अपना प्रभाव छोड़ने वाले श्रेयस अय्यर को लेकर भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री कर मानना है कि मुंबई का यह खिलाड़ी स्वाभाविक नेतृत्वकर्ता है.  श्रेयस को आईपीएल 2022 से पहले केकेआर का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई थी. उनकी कप्तानी में टीम ने तीन मैचों में जीत हासिल की है जबकि इतने में ही उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा.
शास्त्री का दावा है कि जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा श्रेयस कप्तान के तौर पर और बेहतर होते जाएंगे.

शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘‘ कप्तानी श्रेयस (अय्यर) के लिए स्वाभाविक चीज है. उनकी आक्रामक कप्तानी को देखें, आपको लगेगा ही नहीं कि वह पहली बार केकेआर का नेतृत्व कर रहे हैं. ऐसा लगता है कि वह उनके पिछले तीन या चार सत्र टीम का नेतृत्व कर रहे है और यह बात उनके विचारों की स्पष्टता में दिखाई देती है. ’’ भारत के इस पूर्व हरफनमौला ने कहा, ‘‘उनके दिमाग में यह बात साफ है कि उन्हें एक बल्लेबाज के रूप में किस तरह की क्रिकेट खेलने की जरूरत है. साथ ही, उन्हें पता है कि एक कप्तान के रूप में उन्हें अपनी टीम को प्लेआॅफ में पहुंचाना और फिर खिताब जिताना है.’’

शास्त्री ने कहा, ‘‘ मैच से पहले और बाद के संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने जिस तरह से बात की है, वह मुझे पसंद आया और इससे पता चलता है कि वह योजना को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं. मुझे विश्वास है कि कप्तान के तौर पर वह एक लंबा सफर तय करेंगे.’’ वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप ने भी इस मुद्दे पर शास्त्री का समर्थन किया. बिशप ने कप्तान के तौर पर श्रेयस का समर्थन किया और कहा कि उनके पास एक अच्छा दिमाग है और केकेआर में मौजूद कुछ अनुभवी खिलाड़ियों का सहयोग और समर्थन भी प्राप्त है.

बिशप ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि लगातार दो हार हार झेलने के बावजूद, श्रेयस के लिए अपनी टीम के साथ जोरदार वापसी करना संभव है. जब वह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बने तो वह सत्र दर सत्र बेहतर और बेहतर होते चले गए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ केकेआर में उन्हें पैर जमाने में थोड़ा वक्त लगेगा लेकिन इसके लिए उन्हें टीम के कुछ अनुभवी खिलाड़ियों का सहयोग और समर्थन प्राप्त है. आंद्रे रसेल और सुनील नरेन अनुभवी खिलाड़ी हैं. कोच ब्रेंडन मैकुलम भी बहुत अनुभवी हैं. इसलिए मेरे हिसाब से इसमें कोई शक नहीं कि श्रेयस अपनी टीम को आगे नहीं ले जा सकेंगे.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu