शुभमन गिल को कड़ी मेहनत से मुश्किल हालात में मदद मिलती है: विजय शंकर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 03 Apr 2023 07:44 PM
शुभमन गिल को कड़ी मेहनत से मुश्किल हालात में मदद मिलती है: विजय शंकर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. गुजरात टाइटंस के आॅलराउंडर विजय शंकर ने सोमवार को कहा कि शुभमन गिल को उनकी कड़ी मेहनत के करण अतीत में मुश्किल हालात से उबरने में मदद मिली है. भारतीय टीम की ओर से पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन करने वाले गिल ने शुक्रवार को चेन्नई सुपरंिकग्स के खिलाफ मैच विजयी पारी खेली थी.

विजय ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम के आईपीएल मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘गिल प्रेरणादायी है और उसके साथ गुजरात तथा इससे पहले भारत ए में ड्रेसिंग रूम साझा करना सम्मान की बात है. वह शानदार खिलाड़ी है. वह कड़ी मेहनत करता है और इससे आपको मुश्किल हालात से निकलने में मदद मिलती है.’’ कई लोगों का मानना है कि ‘इंपेक्ट प्लेयर’ के नियम से आॅलराउंडरों की भूमिका पर असर पड़ेगा लेकिन विजय का मानना है कि उनके पास पर्याप्त कौशल है कि उन्हें टीम में चुना जाए. उन्होंने कहा, ‘‘मैं बल्लेबाजी और गेंदबाजी का लुत्फ उठाता हूं और अगर कल कोई चोटिल हो जाता है तो मैं टीम की जरूरत के अनुसार कोई भी भूमिका निभाने को तैयार हूं.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu