यूपीआई के जरिये जुलाई में छह अरब लेन-देन उल्लेखनीय उपलब्धि: मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 02 Aug 2022 07:16 PM
यूपीआई के जरिये जुलाई में छह अरब लेन-देन उल्लेखनीय उपलब्धि: मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के जरिये जुलाई महीने में रिकॉर्ड छह अरब लेन-देन को उल्लेखनीय उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि यह नई प्रौद्योगिकियों को अपनाने तथा अर्थव्यवस्था को ‘स्वच्छ’ बनाने के लोगों के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है.

मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ट्वीट के जवाब में यह बात कही. सीतारमण ने मीडिया रिपोर्ट ‘टैग’ करते हुए ट्विटर पर लिखा है, ‘‘यूपीआई के जरिये जुलाई में रिकॉर्ड छह अरब लेन-देन हुए. यह 2016 से अबतक सर्वाधिक आंकड़ा है.’’ वित्त मंत्री के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री ने लिखा है, ‘‘यह उल्लेखनीय उपलब्धि है. यह नई प्रौद्योगिकियों को अपनाने तथा अर्थव्यवस्था को ‘स्वच्छ’ बनाने के लोगों के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘डिजिटल भुगतान विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान मददगार रहा है.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu