काबुल में विदेश मंत्रालय के पास आत्मघाती हमले में छह लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 27 Mar 2023 07:57 PM
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. काबुल में विदेश मंत्रालय के पास सोमवार को एक आत्मघामी बम हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. गौरतलब है कि मंत्रालय के पास इस साल में यह दूसरा हमला है. अभी तक किसी समूह या संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन अगस्त 2021 में अफगानिस्तान पर तालिबान का नियंत्रण होने के बाद इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े क्षेत्रीय संगठनों ने देश में हमले तेज कर दिए हैं. आईएस गश्ती दलों के साथ-साथ तालिबान अधिकारियों और देश के अल्पसंख्यक शिया समुदाय के लोगों को निशाना बनाता है.

काबुल के पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता खालिद जादरान ने बताया कि तालिबान सुरक्षा बलों ने आत्मघाती हमलावर को मंत्रालय के पास मलिक असगर चौराहे पर पहुंचने से पहले ही पहचान लिया था. उसके बाद हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. इस आत्मघामी हमले में कम से कम छह आम नागरिक मारे गए हैं. हमले में घायल होने वालों में तीन तालिबान सुरक्षा बल के सदस्य हैं. गैर-सरकारी संगठन ‘इमरजेंसी’ द्वारा संचालित काबुल अस्पताल ने बताया कि हमले के बाद एक बच्चे सहित 12 घायल आए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu