गंगटोक. एसकेएम के उम्मीदवार इंद्र हंग सुब्बा ने मंगलवार को सिक्किम की एकमात्र लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सिटीजन एक्शन पार्टी (सीएपी-सिक्किम) के भरत बसनेत को 80,830 मतों से हराया.
मौजूदा सांसद सुब्बा (35) को 1,64,396 वोट मिले, जबकि बसनेत को 83,566 वोट मिले.
एसकेएम के प्रमुख पी.एस तमांग ने लिखा, ह्लमाननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और राजग को 18वीं लोकसभा के चुनाव में मिली शानदार जीत पर बधाई. सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) पार्टी हमारे देश के विकास और समृद्धि के लिए राजग का पूर्ण समर्थन करती है.ह्व सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के उम्मीदवार पी.डी. राय 77,171 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
भाजपा के दिनेश चंद्र नेपाल 19,035 वोटों के साथ पांचवें स्थान पर रहे, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार लातेन शेरिंग शेरपा को 21,263 वोट मिले. सिक्किम में लोकसभा सीट और 32 विधानसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था. सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा रविवार को 31 विधानसभा सीट जीतकर राज्य में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की अग्रसर है.