कुछ लोग अयोध्या के मंदिर ट्रस्ट के नाम पर चंदा एकत्र करके लोगों को ठग रहे: विहिप

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 31 Dec 2023 07:24 PM
कुछ लोग अयोध्या के मंदिर ट्रस्ट के नाम पर चंदा एकत्र करके लोगों को ठग रहे: विहिप
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने रविवार को कहा कि ‘कुछ लोग’ बिना किसी अनुमोदन के अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के नाम पर चंदा मांग रहे हैं और उसने इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्रालय से शिकायत करके ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लोगों को आगाह किया कि वे मंदिर के ट्रस्ट ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ के नाम पर “ठगी की कोशिश” करने वाले लोगों से बचकर रहें. उन्होंने उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रमुख को भेजी गई शिकायत ‘एक्स’ पर भी साझा की है जिसकी एक प्रति आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह को भी भेजी गई है.

बंसल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”सावधान! ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ की फर्जी आईडी बनाकर कुछ लोग ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं. हमने आस्था के मामले में तत्काल कदम उठाने के लिए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक को औपचारिक शिकायत भेज दी है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu