भारत के गोली सोडा की अमेरिका, यूरोप, खाड़ी देशों में मजबूत मांग

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 23 Mar 2025 09:02 PM
भारत के गोली सोडा की अमेरिका, यूरोप, खाड़ी देशों में मजबूत मांग
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत के पारंपरिक पेय ‘गोली सोडा’ की अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और खाड़ी देशों सहित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत मांग है. गोली सोडा को कंचे वाली बोतल भी कहा जाता है. एक आधिकारिक बयान में रविवार को कहा गया कि इसे लेकर उपभोक्ताओं की जोरदार प्रतिक्रिया मिल रही है, जो रणनीतिक विस्तार और नवोन्मेषण से प्रेरित है.

वाणिज्य मंत्रालय की इकाई कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने कहा कि फेयर एक्सपोर्ट्स के साथ एक रणनीतिक साझेदारी के तहत, भारत ने खाड़ी क्षेत्र की सबसे बड़ी खुदरा श्रृंखलाओं में एक लुलु हाइपरमार्केट को गोली सोडा की आपूर्ति शुरू की है. इसकी गोली पॉप सोडा के रूप में फिर से ब्रांडिंग की गई है. बयान में कहा गया कि एक समय बेहद लोकप्रिय पेय नवाचार और रणनीतिक अंतरराष्ट्रीय विस्तार से वैश्विक मंच पर उल्लेखनीय वापसी कर रहा है.

इसके मुताबिक, उत्पाद ने पहले ही वैश्विक बाजारों में मजबूत पैठ बना ली है, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और खाड़ी देश शामिल हैं.
बहुराष्ट्रीय पेय कंपनियों के वर्चस्व के कारण गोली सोडा की मांग लगभग खत्म हो गई थी. बयान में कहा गया कि गोली पॉप सोडा को इसकी अनोखी पैकिंग अलग बनाती है. इस फिर से ब्रांडिंग ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों को आर्किषत किया है, जिससे पेय एक रोमांचक और ट्रेंडी उत्पाद के रूप में स्थापित हुआ है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu