बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास ‘देवी चौधरानी’ पर फिल्म बनाएंगे सुभ्रजीत मित्रा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 21 May 2023 10:19 PM
बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास ‘देवी चौधरानी’ पर फिल्म बनाएंगे सुभ्रजीत मित्रा
ऑडियो सुनें

कोलकाता. फिल्म निर्देशक सुभ्रजीत मित्रा प्रसिद्ध बंगाली उपन्यासकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास ‘देवी चौधरानी पर आधारित एक फिल्म का निर्माण करेंगे. यह फिल्म 18वीं सदी के बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक स्थिति पर आधारित होगी. फिल्म का निर्माण बंगाली सहित सात भाषाओं में किया जाएगा. मित्रा की यह फिल्म पहली अखिल बंगाली फिल्म होगी जो भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के उन अध्यायों के बारे में बताएगी जो कम ज्ञात हैं.

मित्रा ने शनिवार को ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, “बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के ‘आनंदमठ’ और ‘देवी चौधरानी’ की रचना लगभग एक ही समय हुई. फिल्म में गांव की एक साधारण महिला का वर्णन है जो रानी लक्ष्मीबाई से बहुत पहले 18वीं सदी के उत्तरार्ध में अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली पहली भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी बन जाती है. उन्होंने कहा कि मानसून के बाद पश्चिम बंगाल में फिल्माई जाने वाली इस फिल्म को बंगाली सहित सात भाषाओं- अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगू और मलयालम में बनाया जाएगा.

मित्रा ने कहा, “इस फिल्म की शूटिंग कोलकाता, पुरुलिया और बीरभूम जैसे जिलों में की जाएगी, जहां देवी चौधरानी और भवानी पाठक का गढ. था. हमें उम्मीद है कि फिल्म अगले साल की शरद ऋतु तक रिलीज होगी.” उन्होंने बताया कि इस फिल्म में बंगाली अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी जहां भवानी पाठक का किरदार निभाएंगे, वहीं जमींदार हरबल्लभ रॉय के किरदार में सब्यसाची चक्रवर्ती और ‘देवी चौधरानी’ की भूमिका सरबंती चटर्जी द्वारा निभाई जाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu