सुकमा: सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Feb 2025 10:39 PM
सुकमा: सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया, जिसमें से एक पर इनाम घोषित था. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले के केरलापाल थानाक्षेत्र में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों मुचाकी देवा (36) और मुचाकी जोगा (32) को गिरफ्तार कर किया. उन्होंने बताया कि जोगा पर एक लाख रुपये का इनाम है.

अधिकारी ने बताया कि सुकमा जिले में जारी नक्सल विरोधी अभियान के तहत सोमवार को सुरक्षाबलों को केरलापाल थाना क्षेत्र के सिरसेट्टी, गड़गड़पारा और आसपास के गांवों की ओर रवाना किया गया था. उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाबल के जवान थाना क्षेत्र में पहुंचे तब दो संदिग्ध नक्सली वहां से भागने लगे, जिन्हें बाद में सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया.

अधिरकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से तीन किलोग्राम वजनी एक टिफिन बम, दो डेटोनेटर और अन्य सामान बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि नक्सलियों को मंगलवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu