सुकमा: सुरक्षा बलों ने माओवादी ठिकानों को किया ध्वस्त, बरामद किये हथियार और विस्फोटक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 23 Mar 2025 07:37 PM
सुकमा: सुरक्षा बलों ने माओवादी ठिकानों को किया ध्वस्त, बरामद किये हथियार और विस्फोटक
ऑडियो सुनें

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने दो माओवादी ठिकानों से भारी मात्रा हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों की अलग-अलग टीम ने दुलेड सुरक्षा शिविर के पास मरकानगुड़ा गांव के जंगलों और मेट्टागुड़ा गांव के एक शिविर के पास के जंगलों में नक्सली ठिकानों का पता लगाया.

उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीआफ), उसकी विशेष इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन) और जिला बल ने संयुक्त रूप से इस अभियान को अंजाम दिया. अधिकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने छह सिंगल बैरल राइफल, दो 12 बोर राइफल, एक देशी राइफल, ‘बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल)’ के 20 गोले, 12 डेटोनेटर, ‘्प्लिलंटर्स’, ‘कॉर्डेक्स वायर’, ‘सेफ्टी फ्यूज’, गोला-बारूद, गन पाउडर, देशी बम, लोहे के 80 एंगल, बीजीएल गोले बनाने के उपकरण, एक नक्सली वर्दी और अन्य कई सामान बरामद किये हैं. उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए इन सामग्रियों को जंगलों में छिपाकर रखा था, लेकिन समय रहते उनकी साजिश को नाकाम कर दिया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu