भारत-पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत का समर्थन करते हैं: अमेरिका

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 21 Jun 2024 01:33 PM
भारत-पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत का समर्थन करते हैं: अमेरिका
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन: अमेरिका ने कहा है कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत का समर्थन करता है और बातचीत की गति, दायरा तथा रूपरेखा उन्हें ही निर्धारित करनी चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बृहस्पतिवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ अपने महत्वपूर्ण संबंधों को अमेरिका महत्व देता है।

उन्होंने कहा, ”जैसा कि हमने कहा कि हम भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत का समर्थन करते हैं और उसकी गति, दायरा तथा रूपरेखा उन्हें ही निर्धारित करनी चाहिए, हमें नहीं।” मिलर ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरों से निपटने में अमेरिका और पाकिस्तान की साझा रुचि है।

उन्होंने कहा, ”हम सुरक्षा के मुद्दे पर उच्च स्तरीय आतंकवाद रोधी संवाद के जरिये पाकिस्तान के साथ जुड़े हुए हैं, इसमें कई आतंकवाद रोधी क्षमता निर्माण कार्यक्रम भी शामिल हैं…।” मिलर ने कहा, ”हम आतंकवाद के खिलाफ मुहिम में पाकिस्तानी नेताओं के साथ नियमित रूप से संवाद करते आ रहे हैं और हम अपने वार्षिक आतंकवाद रोधी संवाद व अन्य द्विपक्षीय परामर्शों के माध्यम से क्षेत्रीय सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा करना जारी रखेंगे।” भा

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav