सीजेपी के 10 अक्टूबर यानी आज प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है। अपने पुराने अनुभव से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एक ओर जहां पुलिस ने एनडीएमसी एरिया की किलेबंदी कर दी है, वहीं राजधानी की हर सीमा पर भी कड़ा पहरा है। दिल्ली आने व दिल्ली से जाने वाली 150 से ज्यादा ट्रेनें रद करने के साथ ही दिल्ली मेट्रो के 45 मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ तमाम रास्तों और दिल्ली की सीमाओं पर कड़ी पहरेदारी है।
मुंबई में शिवाजी पार्क के मुख्य प्रवेश द्वार पर पुलिस तैनात है. ताकि, कोई आंदोलनकारी अंदर शिवाजी पार्क मैं ना जा सके. शिवाजी पार्क पर आंदोलन प्रोटेस्ट की अनुमति नहीं है. 40,000 सुरक्षाकर्मी, इंटरनेट बंद, मेट्रो सेवा ठप और सड़कें ब्लॉक: जंतर-मंतर 2.0 के लिए दिल्ली बनी अभेद्य किला.
मुंबई में अनुमति सिर्फ आजाद मैदान के लिए है. लेकिन सीजेपी की तरफ से आज आजाद मैदान पर प्रोटेस्ट को लेकर पुलिस को कोई एप्लिकेशन नहीं मिला है. अगस्त क्रांति मैदान गिरगांव में आज तुषार गांधी और कुछ संगठनों ने प्रोटेस्ट करने की अनुमति पुलिस से मांगी है. दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक जिसमें पुलिस की अनुमति अब तक नहीं दी गई है लेकिन अगस्त क्रांति मैदान पर बड़ा प्रोटेस्ट होगा.
सीजेपी प्रोटेस्ट के मद्देनजर अलग अलग जगहों से अलग अलग ग्रुप में आने वाले 500 करीब लोग डिटेन हो गए हैं.50 अपराधी किस्म के लोग गिरफ्तार किए गए हैं. नई दिल्ली को 20 जोन में बांटा गया. हर जोन का डिटेंशन सेंटर बनाया गया. दिल्ली के सभी स्टेडियम में डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं.
साउथ दिल्ली में ड्रोन और CCTV से निगरानी, सीमाओं पर 12 से ज्यादा पुलिस चौकियां तैनात-DCP अनंत
दिल्ली के साउथ डिस्ट्रिक्ट के DCP अनंत मित्तल ने कहा, “दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए, साउथ डिस्ट्रिक्ट समेत पूरे शहर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. अंतर-राज्यीय और अंतर-जिला सीमाओं पर सुरक्षा के खास उपाय लागू किए गए हैं. हम अनधिकृत लोगों को दिल्ली में घुसने से रोक रहे हैं और चेकिंग कर रहे हैं. हमारा मकसद यह पक्का करना है कि दिन शांति से गुजरे… अलग-अलग सीमाओं पर लगभग 12 पिकेट (चौकियां) हैं. इसके अलावा, हमने जिले के अंदर भी कई पिकेट बनाए हैं और कई बाहरी पोस्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं.”
दिल्ली पुलिस की तरफ से जंतर मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट की परमिशन नहीं दी गई है. ऐसे में मौके पर जाने वाले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट करने की परमिशन नहीं है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रोटेस्ट से पहले जिन गाइडलाइन को पूरा किया जाना चाहिए, उसे सीजेपी की तरफ से फॉलो नहीं किया गया. ऐसे में इस प्रोटेस्ट की वजह से 45 मेट्रो स्टेशनंस में एग्जिट और एंट्री गेट बंद हैं, 250 ट्रेनें कैंसिल हैं. आम नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
सार्वजनिक परिवहनों पर पाबंदियों को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. कोर्ट का कहना है कि मेट्रो स्टेशन बंद करने की सिफारिश के खिलाफ दायर याचिका पर सभी पक्षों को सुनना जरूरी है. वहीं कई दलों ने इस प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है. CJP के प्रदर्शन से जुड़ी हर अपडेट के लिए पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहे…