सूर्यकुमार यादव ICC टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 12 Apr 2023 08:11 PM
सूर्यकुमार यादव ICC टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार
ऑडियो सुनें

दुबई. सूर्यकुमार यादव भले ही मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खराब दौर से गुजर रहे हों लेकिन वह बुधवार को जारी आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर कायम हैं. सूर्यकुमार 906 अंक लेकर सूची में पहले स्थान पर काबिज हैं जिससे वह पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (811 अंक) और कप्तान बाबर आजम (755 अंक) की जोड़ी, दक्षिण अफ्रीका के ऐडन मार्कराम (748 अंक) और न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे (745 अंक) से आगे चल रहे हैं. विराट कोहली अपने 15वें स्थान पर बरकरार हैं.

सूर्यकुमार के लिए आईपीएल का यह चरण अभी तक अच्छा नहीं रहा है, उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए पहले तीन मैचों में 15, 01 और शून्य रन बनाये हैं. बाबर तीसरे स्थान पर पहुंचे, उन्हें शनिवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में सूर्यकुमार के करीब आने का मौका मिलेगा.

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच हाल में समाप्त हुई टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन का फायदा मिला जिसमें युवा स्पिनर महीश तीक्षणा अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेंिटग हासिल करने में सफल रहे जिससे वह गेंदबाजों की रैंकिंग में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर पहुंच गये. अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान गेंदबाजों की सूची में हमवतन फजलहक फारूकी, आस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड और श्रीलंका के वांिनदु हसारंगा से आगे शीर्ष पर चल रहे हैं.

गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में कोई भी भारतीय शामिल नहीं है. बांग्लादेश की मीरपुर में आयरलैंड पर जीत से टेस्ट रैंकिंग में भी कुछ बदलाव हुआ है. मुश्फिकुर रहीम 126 और नाबाद 51 रन के स्कोर से टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में पांच पायदान के लाभ से 17वें स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि ताईजुल इस्लाम और शाकिब अल हसन की स्पिन जोड़ी को गेंदबाजों की सूची में फायदा मिला है. ताईजुल ने पांच विकेट झटके थे जिससे वह तीन पायदान ऊपर 20वें स्थान पर पहुंच गये जबकि बांग्लादेश के कप्तान शाकिब दो पायदान के सुधार से संयुक्त 26वें नंबर पर काबिज हो गये हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu