Asian Para Games 2026: सुर्वणा राज ने स्वर्णपदक जीता, स्वाति चौधरी ने भी रचा इतिहास; बैडमिंटन में दो कांस्य, आज भारत को पांच पदक

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 22 Oct 2026 08:31 AM
Asian Para Games 2026: सुर्वणा राज ने स्वर्णपदक जीता, स्वाति चौधरी ने भी रचा इतिहास; बैडमिंटन में दो कांस्य, आज भारत को पांच पदक
ऑडियो सुनें

एशियन पैरा गेम्स 2026 के चौथे दिन भारत ने सुर्वणा राज के स्वर्ण और स्वाति चौधरी के ऐतिहासिक रजत के साथ शानदार शुरुआत की। सुर्वणा ने महिला डिस्कस थ्रो एफ54 में 15.66 मीटर के थ्रो से स्वर्ण जीता। वहीं, स्वाति महिला डब्ल्यू1 तीरंदाजी में भारत का पहला पदक जीतने वाली खिलाड़ी बनीं। पैरा बैडमिंटन में भी भारत ने दो कांस्य पदक जीते और एक जोड़ी फाइनल में पहुंची।

एशियन पैरा गेम्स-2026 में महिलाओं की 100 मीटर T12 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर उत्तर प्रदेश की सिमरन शर्मा जी एवं महिलाओं की 100 मीटर T35 स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।

भारत के खाते में आज अब तक पांच पदक
चौथे दिन अब तक भारत ने चार पदक अपने नाम किए हैं। सुर्वणा राज ने स्वर्ण, स्वाति चौधरी ने रजत, जबकि मनीषा रामदास-प्रमोद भगत और कृष्णा नागर-नित्या श्री की जोड़ियों ने कांस्य पदक जीते हैं। थुलासिमथी मुरुगेसन और नितेश कुमार की जोड़ी फाइनल में पहुंचकर एक और पदक की उम्मीद जगा चुकी है। इन चार पदकों को जोड़ने पर भारत की संख्या 15 स्वर्ण, 22 रजत और 29 कांस्य सहित कुल 66 पदक हो जाती है।

कौन हैं सुर्वणा राज?
सुर्वणा राज भारत की अनुभवी पैरा एथलीट हैं और व्हीलचेयर का इस्तेमाल करती हैं। वह तीन एशियन पैरा गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और 2017 से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।

जनवरी 2026 में कैनबरा ट्रैक मीट में उन्होंने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण और शॉट पुट में रजत पदक जीता था। इसके बाद दुबई वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में भी उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया।

खेल के अलावा सुर्वणा दिव्यांगजनों के अधिकारों और सुगम्यता के लिए भी काम करती हैं। वह भारत में 1,000 से अधिक सुगम्यता ऑडिट कर चुकी हैं और उन्हें 2015 में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

सुर्वणा राज ने महिला डिस्कस थ्रो एफ54 स्पर्धा में 15.66 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करके स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अपने पहले प्रयास में 13.68 मीटर की दूरी हासिल की, जबकि दूसरे प्रयास में 15.09 मीटर तक डिस्कस फेंका। इसके बाद पांचवें प्रयास में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। ईरान की शाहिद हबीबी ने 15.45 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। वह सुर्वणा से महज 21 सेंटीमीटर पीछे रहीं। वियतनाम की गुयेन थी न्गोक थuy ने 14.65 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

स्वाति चौधरी ने रचा इतिहास
भारतीय तीरंदाज स्वाति चौधरी ने महिला डब्ल्यू1 स्पर्धा में रजत पदक जीता। हालांकि, स्वर्ण पदक के मुकाबले में उन्हें चीन की सेन मेंगकान के खिलाफ 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। स्वाति ने इस उपलब्धि के साथ एशियन पैरा गेम्स की महिला डब्ल्यू1 तीरंदाजी स्पर्धा में भारत के लिए पहला पदक जीतकर इतिहास रच दिया। नागोया में उनका प्रदर्शन भारतीय तीरंदाजी के लिए एक अहम उपलब्धि रहा।

08:13 AM, 22-Oct-2026
एशियन पैरा गेम्स LIVE: मनीषा-प्रमोद और कृष्णा-नित्या को कांस्य
मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 वर्ग में मनीषा रामदास और प्रमोद भगत को कांस्य पदक मिला। भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया की लेआनी रात्री ओक्टिला और हिकमत रामदानी के खिलाफ पहला गेम 21-16 से जीता, लेकिन अगले दो गेम 13-21, 17-21 से गंवा दिए। वहीं, मिश्रित युगल एसएच6 वर्ग में कृष्णा नागर और नित्या श्री सुमति सिवन की जोड़ी ने भी कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी को सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की रीना मार्लीना और सुब्हान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

थुलासिमथी-नितेश की जोड़ी फाइनल में
पैरा बैडमिंटन के मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 वर्ग में थुलासिमथी मुरुगेसन और नितेश कुमार की जोड़ी ने फाइनल में जगह बना ली। भारतीय जोड़ी ने चीन के ली मिंगपान और शियाओ जुक्सियान को तीन गेम तक चले मुकाबले में 21-19, 14-21, 21-17 से हराया। भारतीय जोड़ी ने दूसरा गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी की और निर्णायक गेम जीतकर स्वर्ण पदक की उम्मीदें बरकरार रखीं।

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। जापान के आइची-नागोया में गुरुवार को प्रतियोगिता के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने पदकों की संख्या में इजाफा किया। सुर्वणा राज ने महिला डिस्कस थ्रो एफ54 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को दिन का पहला गोल्ड दिलाया। वहीं, तीरंदाज स्वाति चौधरी ने महिला डब्ल्यू1 स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। पैरा बैडमिंटन में भी भारतीय खिलाड़ियों ने दो कांस्य पदक अपने नाम किए, जबकि थुलासिमथी मुरुगेसन और नितेश कुमार की जोड़ी ने फानल में जगह बनाई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group