राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में पंचायत चुनाव को लेकर हो रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में अचानक करंट फैल गया, जिसमें दो कार्यकर्ताओं की मौत व 22 लोगों के घायल होने की खबर है।
घटना के दौरान प्रशासनिक लापरवाही भी देखने को मिली जो बेहद चिंताजनक है, 1 घंटे तक घटना स्थल पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी, ना कोई प्रशासनिक अधिकारियों ने सुध ली। जानकारी के अनुसार, ये बैठक कांग्रेस विधायक नानालाल निनामा लेने वाले थे। इसी दौरान तेज हवा चलने के कारण टेंट हाई टेंशन बिजली के पोल छू गया जिस कारण ये हादसा हुआ।
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के रेणंदा गांव में पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक से पहले बड़ा हादसा हो गया। तेज हवा के चलते बैठक स्थल पर लगाया गया टेंट उड़ने लगा। टेंट को संभालने के प्रयास में मौके पर मौजूद लोगों ने उसके पाइप को पकड़ लिया। इसी दौरान पाइप ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे करीब 15 लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए।
मृतकों की पहचान सामने आई
सामने आई जानकारी के अनुसार, रेणंदा गांव में कांग्रेस की बैठक में 150 से 200 लोगों के शामिल होने की तैयारी थी। बैठक शुरू होने से पहले ही तेज हवा चलने से टेंट उड़ने लगा। उसे संभालने के प्रयास में पाइप विद्युत लाइन से टकरा गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मोहन मीणा और अर्जुन मीणा की मौत हो गई। वहीं, 13 अन्य लोग घायल हो गए।
विधायक के पहुंचने से ठीक पहले हादसा
घटना के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की जानकारी मिलने पर एडीएम विजेश पंड्या और एएसपी जयदेव सिहाग भी जिला चिकित्सालय पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली और अस्पताल में उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस विधायक नानालाल निनामा भी बैठक में शामिल होने वाले थे। बताया जा रहा है कि विधायक के पहुंचने से ठीक पहले यह हादसा हुआ। घटना के बाद रेणंदा गांव में शोक का माहौल है, वहीं पूरे क्षेत्र में चिंता बनी हुई है।