स्वदेशी जागरण मंच ने चीन, तुर्किये निर्मित और अन्य विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 12 Jun 2025 11:00 PM
स्वदेशी जागरण मंच ने चीन, तुर्किये निर्मित और अन्य विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को लोगों से चीन एवं तुर्किये में निर्मित और अन्य विदेशी वस्तुओं व सेवाओं का बहिष्कार करने की अपील करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया गया.

एसजेएम के राष्ट्रीय सह-संयोजक अश्विनी महाजन ने कहा कि व्यापारियों, उद्योग जगत, किसानों, छात्रों और श्रमिकों सहित 50 से अधिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान शुरू करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और अपना पूर्ण समर्थन दिया.

महाजन ने कहा, ”बैठक में प्रतिनिधियों ने चीन और तुर्किये की वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया. स्वदेशी जागरण मंच ने सभी देशवासियों से सामान्य रूप से सभी विदेशी वस्तुओं, विशेषकर चीन और तुर्किये निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील की.” महाजन ने बताया कि प्रतिनिधियों ने कहा कि अभियान शुरू करने के लिए यह सबसे ”उपयुक्त” समय है, जिसे पूरे देश में चलाया जाएगा और व्यापारियों से विदेशी वस्तुओं का कारोबार नहीं करने की अपील की जाएगी. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन, तुर्किये और अजरबैजान पाकिस्तान के समर्थन में सामने आए थे. इसके बाद, भारत में इन देशों के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ. रहा है. पिछले कुछ हफ्तों में कई भारतीय पर्यटकों ने तुर्किये और अजरबैजान की अपनी यात्राएं रद्द कर दी हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu