इस्लामाबाद. अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं के ब्यूटी पार्लर पर प्रतिबंध लगाते हुए इन्हें कारोबार बंद करने के लिए एक महीने का नोटिस दिया है. सरकार के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी. यह अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों तथा आजादी पर नयी पाबंदी है. इससे पहले शिक्षा और ज्यादातर नौकरियों से उन्हें प्रतिबंधित किया जा चुका है.
तालिबान के ‘वच्र्यू एंड वाइस मिनिस्ट्री’ के प्रवक्ता मोहम्मद सिद्दीक अकिफ महाजर ने प्रतिबंध की जानकारियां नहीं दी. उन्होंने केवल सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे पत्र की बातों की पुष्टि की. मंत्रालय ने 24 जून को लिखा एक पत्र साझा करते हुए कहा कि वह सर्वोच्च नेता हिबातुल्लाह अखुंदजादा के एक मौखिक आदेश से अवगत करा रहे हैं. यह प्रतिबंध राजधानी काबुल और सभी प्रांतों में रहेगा और इसमें देशभर के सैलून को अपना कारोबार बंद करने के लिए एक महीने का नोटिस दिया गया है.
इसके बाद उन्हें बंद कर दिया जाएगा और इस संबंध में एक रिपोर्ट सौंपी जाएगी. पत्र में प्रतिबंध की वजहें नहीं बतायी गयी हैं.
यह पत्र तब जारी किया गया है जब इससे पहले अखुंदजादा ने दावा किया था कि उनकी सरकार ने अफगानिस्तान में महिलाओं की जिंदगियों को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं.