तमिलनाडु : छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में तीन शिक्षक गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 06 Feb 2025 10:21 PM
तमिलनाडु : छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में तीन शिक्षक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

कृष्णागिरी. तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के एक सरकारी माध्यमिक विद्यालय में तीन शिक्षकों ने 13 वर्षीय एक स्कूली छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

घटना के खुलासे से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पांच फरवरी को विरोध-प्रदर्शन किया. स्कूल के शिक्षक तीन फरवरी को छात्रा के घर उसकी लंबी अनुपस्थिति के बारे में पूछताछ करने गए, तब जाकर यह घटना सामने आई. छात्रा के माता-पिता ने शिक्षकों को बताया कि तीन शिक्षकों ने स्कूल परिसर में उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया. इसके बाद शिक्षकों ने माता-पिता से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को कहा. पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. उसने बताया कि पांच फरवरी को तीनों शिक्षकों को गिरफ्तार कर रिमांड पर ले लिया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu